‘एक खटौला जेल के भीतर’ गाने वाले हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या

Global Bharat 26 Aug 2026 09:11 PM 1 Mins
‘एक खटौला जेल के भीतर’ गाने वाले हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. बंटी खेड़ा गांव निवासी हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान जिम से एक्सरसाइज करने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र में नाला पटरी के पास चार हमलावरों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि बदमाशों ने अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. फायरिंग की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. साथ ही पुलिस हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों के संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रही है.

अंकित की हत्या की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में मातम छा गया. वहीं, दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं.

अंकित बालियान हरियाणवी संगीत जगत में अपनी पहचान बना चुका था. उसके कई गाने श्रोताओं के बीच चर्चित रहे हैं. ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ और ‘एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल का बाहर’ जैसे गानों ने उसे खास पहचान दिलाई थी. अब उसकी अचानक हुई हत्या ने प्रशंसकों और स्थानीय लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है.

Ankit Baliyan Shamli Murder Case Ek Khatola Song Haryanvi Artist Ankit Baliyan Murder

Description of the author

Recent News