दो साल बाद पहली बार सामने आएंगी शेख हसीना, बांग्लादेश लौटने की योजना का करेंगी खुलासा

Amanat Ansari 02 Aug 2026 06:43: PM 1 Mins
दो साल बाद पहली बार सामने आएंगी शेख हसीना, बांग्लादेश लौटने की योजना का करेंगी खुलासा

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना लगभग दो साल बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आने वाली हैं. वह 5 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में एक वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जहां वे अपनी राजनीतिक रोडमैप और ढाका लौटने की प्रस्तावित योजनाओं के बारे में बात करने वाली हैं.

यह कार्यक्रम फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCC South Asia) द्वारा आयोजित किया जा रहा है. यह उनके 15 साल के शासन के पतन की दूसरी वर्षगांठ पर हो रहा है. 5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन ने उनके सरकार को उखाड़ फेंका था, जिसके बाद वे भारत आ गईं थीं. तब से वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या मीडिया से दूर रहीं.

कार्यक्रम सर मार्क टुली ऑडिटोरियम, मथुरा रोड, नई दिल्ली में शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक होगा और क्लब के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम भी होगा. इस मौके पर कई प्रमुख बांग्लादेशी नेता और व्यक्तित्व भी शामिल होंगे, जिनमें हसीना के बेटे साजीब वाजेद जॉय, पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नोवेल, पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन समेत अन्य शामिल हैं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वाइल अव्वाद करेंगे. बांग्लादेश में हसीना के जाने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं. फरवरी 2026 के चुनाव के बाद बीएनपी के नेतृत्व वाली सरकार बनी है और आवामी लीग पर प्रतिबंध जारी है.

Sheikh Hasina Bangladesh Bangladesh student protests New Delhi

Recent News