गैस संकट के बीच राहत भरी खबर: 20 हजार टन LPG लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा जहाज 'सिमी'

Amanat Ansari 17 May 2026 12:37: PM 1 Mins
गैस संकट के बीच राहत भरी खबर: 20 हजार टन LPG लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा जहाज 'सिमी'

Relief Amidst the Gas Crisis: गुजरात के कांडला पोर्ट पर राहत की एक बड़ी खबर आई है. LPG की कमी से जूझ रहे देश के लिए 20,000 टन Liquid Petroleum Gas (LPG) लेकर जहाज 'सिमी' सुरक्षित पहुंच गया है. जहाज कल रात कांडला पोर्ट की नंबर 1 ऑयल जेटी पर लंगर डाला.

यह जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) पार करके भारत पहुंचा. जानकारी के अनुसार, यह 13 मई को हॉर्मुज की खाड़ी से गुजरा था और अब सफलतापूर्वक कांडला पहुंच गया है. LPG की अनलोडिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है, जिससे बाजार में गैस की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है.

यह आयात ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब देश के कई हिस्सों में घरेलू और व्यावसायिक LPG की मांग के मुकाबले आपूर्ति में दबाव देखा जा रहा था. अनलोडिंग पूरा होने के बाद LPG को देश के विभिन्न हिस्सों में वितरित किया जाएगा.

Gas Shortage LPG Shortage Kandla Port Hormuz Indian Ships

Recent News