आंध्र प्रदेश में 8 साल की बच्ची के साथ हैरान कर देने वाली क्रूरता! 10 हजार रुपए गुम होने पर हाथों में जलती अंगारों से दागा, गले पर चाकू रखा

Amanat Ansari 30 Jun 2026 05:41: PM 1 Mins
आंध्र प्रदेश में 8 साल की बच्ची के साथ हैरान कर देने वाली क्रूरता! 10 हजार रुपए गुम होने पर हाथों में जलती अंगारों से दागा, गले पर चाकू रखा

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामा राजू जिले में 8 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ बेहद क्रूर यातना का मामला सामने आया है. 10 हजार रुपए गुम होने के शक में पड़ोस की एक महिला ने बच्ची को घर ले जाकर उसके हाथों में जलते अंगारों से दाग दिया और गले पर चाकू रखकर जबरन कबूलनामा कराने की कोशिश की.

घटना दाराकोंडा गांव की है, जहां बच्ची (कक्षा 4 की छात्रा) पिता की मृत्यु के बाद एक स्थानीय पादरी के घर रह रही थी. करीब 10 दिन पहले पादरी के घर से 10 हजार रुपए गायब हो गए. इसके बाद चर्च की नियमित आने वाली रूपावती नाम की महिला ने बच्ची को अपने घर ले जाकर पूछताछ के नाम पर यातना दी.

परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पादरी परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. गांव में इस घटना से आक्रोश फैला हुआ है और आदिवासी समुदाय के लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Andhra Pradesh Alluri Sitharama Raju district GK Veedhi Darakonda village

Recent News