गुरुग्राम में प्रेमी ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमिका को चाकू मारकर किया कत्ल, फिर ट्रेन के नीचे कूदकर दी जान

Amanat Ansari 12 Jul 2026 08:38: PM 1 Mins
गुरुग्राम में प्रेमी ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमिका को चाकू मारकर किया कत्ल, फिर ट्रेन के नीचे कूदकर दी जान

गुरुग्राम: एक बार फिर प्रेम संबंधों में आई दरार ने खौफनाक रूप ले लिया. 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके फ्लैट में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. इसके कुछ घंटों बाद आरोपी ने खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. गुरुग्राम के सेक्टर-55 में रहने वाली ईशिका के परिवार ने जब उससे संपर्क नहीं हो पाया तो पुलिस को सूचित किया. ईशिका परिवार उत्तर प्रदेश में रहते हैं.

पुलिस जब फ्लैट पहुंची तो ईशिका का शव खून से लथपथ फर्श पर पड़ा मिला. प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसे कई बार चाकू मारा गया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक ईशिका से मिलने आया था. कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव दो टुकड़ों में मिला, जिसकी पहचान श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई.

पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. CCTV फुटेज, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. अभी तक हत्या का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. दोनों परिवारों को सूचना दे दी गई है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

Gurugram murder case Ishaka Shresth Malik Sector 55 flat software engineer

Recent News