500 रुपए में पाकिस्तान को ईमान बेचने वाली सोनम और सहेली पूजा गिरफ्तार! अमीर बनने की लालच ने दोनों को ले डूबा

Amanat Ansari 05 Jun 2026 05:19: PM 1 Mins
500 रुपए में पाकिस्तान को ईमान बेचने वाली सोनम और सहेली पूजा गिरफ्तार! अमीर बनने की लालच ने दोनों को ले डूबा

हरिद्वार/रुड़की: पाकिस्तान से जुड़े करोड़ों रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में हरिद्वार की सोनम के बाद उसकी सहेली पूजा भी जम्मू-कश्मीर पुलिस के हत्थे चढ़ गई है. पूजा को भी सोनम की तरह पाकिस्तानी हैंडलर्स से 500 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन कमीशन मिलता था.

रुड़की की टीचर सोनम पहले ही 24 मई को गिरफ्तार हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, वह पाकिस्तान से आने वाले पैसे को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करती थी. अब जांच में उसकी सहेली पूजा का नाम सामने आया, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आसफनगर-कोटा मुरादनगर से गिरफ्तार कर लिया.

पूजा एमएससी की पढ़ाई कर रही थी और कॉलेज में बच्चों को पढ़ाती भी थी. पुलिस का खुलासा है कि पूजा पहले से इस धंधे में शामिल थी और सोनम को इस काम में लाने वाली भी वही थी. दोनों आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से थीं. जल्दी अमीर बनने की लालच में दोनों पाकिस्तान से जुड़े कश्मीर के युवकों के संपर्क में आईं.

क्या-क्या मिला?

  • सोनम के पास से कई सिम, एटीएम कार्ड, लैपटॉप और दस्तावेज बरामद हुए थे.
  • पूजा ने भी दो-तीन बार अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांजेक्शन किए.
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस को अब और अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

स्थानीय पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस दोनों मिलकर मामले की जांच कर रही हैं. दोनों युवतियों की गिरफ्तारी से इलाके में सनसनी फैल गई है. पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी थी. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूजा को ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों के जरिए कुल कितना पैसा ट्रांसफर हुआ और इसका इस्तेमाल कहां-कहां हुआ. यह मामला देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए नया खतरा बता रहा है, जहां आर्थिक लालच में युवतियां पाकिस्तान के जाल में फंस रही हैं.

Pakistan Link Transaction case Pakistan Link haridwar Sonam Sonam Friend Arrest

Recent News