नई दिल्ली: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया है, अगर आंकड़ों की मानें तो उनकी सुरक्षा में 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगे हुए हैं. तो वहीं आंदोलन खत्म करने के लिए भी वांगचुक ने साफ संदेश सरकार को दिया है
मैं अनशन खत्म करने के लिए तैयार हूं- सोनम
अस्पताल के बेड से सोनम वांगचुक ने अपना कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कोई गतिरोध या टकराव नहीं चाहते हैं। वांगचुक ने कहा, "यदि केंद्र सरकार मांगों को लेकर हमसे ठोस बातचीत का लिखित आश्वासन दे दे, तो मैं आज और इसी वक्त अपना अनशन खत्म करने को तैयार हूँ।"
वांगचुक ने आगे कहा कि उनकी लड़ाई किसी सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि लद्दाख के नाजुक पर्यावरण, संस्कृति और वहां के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए है।
मेदांता अस्पताल के बाहर छावनी जैसा माहौल
सोनम वांगचुक के अनशन और उनके समर्थन में जुटने वाले समर्थकों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस और अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं: