Parliament Winter Session: सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने SIR के मुद्दे पर संसद के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

Amanat Ansari 02 Dec 2025 11:19: AM 1 Mins
Parliament Winter Session: सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने SIR के मुद्दे पर संसद के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. विपक्ष एसआईआर सहित कई मुद्दों पर सदन में चर्चा कराना चाहता है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है. जिस पर आज कांग्रेस ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में सदन के बाहर विरोध प्रदर्श किया. इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के सभी सांसद मौजूद रहे.

इस दौरान विपक्षी सांसदों ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए. वहीं कांग्रेस एमपी केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया है कि इस गलत एसआईआर प्रक्रिया ने अब तक 20 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी हैं और मोदी सरकार इस पर सदन में चर्चा कराने से बच रही है.

यह खबर लगातार अपडेट की जाएगी...

Parliament Winter Session Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi SIR

Recent News