सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल फूट-फूटकर रोए, बोले- हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लूंगा

Amanat Ansari 23 Oct 2026 05:07 PM 1 Mins
सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल फूट-फूटकर रोए, बोले- हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लूंगा

आगरा: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक सीट के चुनाव में मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल मीडिया के सामने भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़े. उन्होंने भाजपा और प्रशासन पर बूथ कैप्चरिंग तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि सिस्टम से उनका भरोसा उठ गया है. गुस्से और निराशा में उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लेंगे.

आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि खेरागढ़, फतेहाबाद और छत्ता क्षेत्र के बूथों पर भाजपा की ओर से कब्जा किया गया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा.

“ऐसे सनातन में नहीं रहना चाहता”

भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं पाकिस्तान से आया हूं. जिन सनातन के रखवालों के कारण मुझे परेशान किया जा रहा है, मैं ऐसे सनातन में रहना नहीं चाहता. मैं अगले महीने लखनऊ जाकर शाही ईदगाह में धर्म परिवर्तन कर लूंगा.”

उन्होंने यह भी कहा कि हार-जीत से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आजाद भारत में रहने के बावजूद न्याय नहीं मिल रहा. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों (5 स्नातक और 6 शिक्षक) के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हो रहा है. वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी. आगरा खंड में भी मतदान जारी है.

Recent News