नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने सपा जिला अध्यक्ष रविंद्र देव यादव के भाई सत्येंद्र यादव के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है. वहीं रविंद्र देव यादव पर उसे धमकाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच करने में जुटी गई है. पीड़िता बागपत कस्बे की निवासी बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: ईद से एक दिन पहले मस्जिद में धमाके से महाराष्ट्र में हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार
उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आरोपी सत्येंद्र यादव के ऑटो शोरूम रिसेप्शनिस्ट के तौर पर नौकरी कर रही थी. युवती का आरोप है कि नौकरी लगने के कुछ दिन बाद तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद सत्येंद्र यादव छेड़छाड़ करने लगा. फिर एक दिन उसे बहाने से गाजियाबाद ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया.
यह भी पढ़ें: ट्रक की चपेट में आने से 8 वर्षीय मुस्लिम लड़के की हुई मौत, उग्र भीड़ ने लगाई आग
पीड़िता ने कहा कि जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने शादी की बात कहकर मुंह बंद करा दिया. फिर शादी के नाम पर बहला-फुसलाकर महीनों तक यौन शोषण करता रहा. जब युवती गर्भवती हो गई तो उसने सत्येंद्र से शादी की बात की. उन्होंने शादी से मना कर दिया, जिसके बाद वह न्याय की आस में उसके सपा जिलाध्यक्ष भाई रविंद्र देव यादव के पास पहुंची, लेकिन वहां से भी निराशा हाथ लगी.
यह भी पढ़ें: बेटे की चाहत में अंधा हुआ पिता, 5 महीने की जुड़वां बेटियों की ले ली जान
युवती ने आरोप लगाया कि उन्होंने न सिर्फ पहचानने से इनकार कर दिया, बल्कि पूरे परिवार को मिटाने की धमकी दी. आखिरकार पीड़िता पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र यादव और सपा जिला अध्यक्ष रविंद्र देव यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. उधर बागपत के एडिशनल एसपी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है, जिसके बाद बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारियां भी की जा सकती है.