UP Muslim population: लोकसभा चुनाव में 37 सीटें क्या मिल गई अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सहित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के तमाम नेताओं के बोल बिगड़ने लगे हैं. कभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव रेपिस्टों के पक्ष में बोल देते हैं तो कभी उनके विधायक देश के खिलाफ ही काम कर दते हैं. ताजा मामला सपा विधायक महबूब अली (SP MLA Mehboob Ali) से जुड़ा हुआ है. दरअसल, महबूब अली (Mehboob Ali) ने इस बार मुस्लिम आबादी को लेकर ऐसा बोल दिया है, जिससे बवाल खड़ा हो गया है.
महबूब अली ने उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी बढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 2027 में सत्ता से बेदखल किए जाने का दावा कर दिया है. सपा विधायक का यह बयान तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और भाजपा महबूब अली सहित सपा पार्टी को घेरने में जुट गई है. दरअसल, विधायक महबूब अली ने यह बयान तब दिया है, जब वह बिजनौर की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने विवादित बयान दे दिया है. इस बार महबूब अली ने योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) को चेतावनी देते हुए मुस्लिम आबादी बढ़ाने की बात कही है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुस्लिम आबादी बढ़ गई है अब तुम्हारा राज खत्म होगा. सपा विधायक ने आगे कहा कि मुगलों ने भारत में 800 सालों तक राज किया, लेकिन वे भी नहीं रहे तो तुम क्या चीज हो. सपा विधायक ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2027 में तुम जाओगे जरूर और हम जरूर आएंगे. महबूब अली ने आगे कहा कि 2027 में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सब कुछ बेच दिया है. रेल, टेलीफोन, एलआईसी, एयरपोर्ट सब कुछ अपने मित्रों को बेच दिया है.
अब जनता भी इन्हें समझ चुकी है, इसलिए अब ये दुबारा सत्ता में नहीं आने वाले हैं. बता दें कि बिजनौर में समाजवादी पार्टी ने संविधान मान दिवस कार्यक्रम (SP Constitution Honors Day Program) का आयोजन किया था. इसी कार्यक्रम में सपा विधायक महबूब अली को भी आमंत्रित किया गया था. इस दौरान उन्होंने भाजपा और योगी आदित्यनाथ सरकार को मुस्लिमों की आबादी के नाम पर ललकारा और भाजपा सरकार को संविधान-आरक्षण विरोधी बताया है.