दिल्ली के सराय रोहिल्ला में जीजा-साले की चाकू मारकर हत्या, आरोपी युवती और एक अन्य गिरफ्तार

Amanat Ansari 03 May 2026 12:43: PM 1 Mins
दिल्ली के सराय रोहिल्ला में जीजा-साले की चाकू मारकर हत्या, आरोपी युवती और एक अन्य गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दो लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक दोनों आपस में रिश्तेदार थे. एक जीजा और दूसरा साला.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते हुई. दोनों आरोपी एक युवती को धमकाने के मकसद से वहां पहुंचे थे. लेकिन मामला उलट गया. युवती ने उनके चाकू को छीन लिया और उसी से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए युवती समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल सराय रोहिल्ला पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. हत्या की असली वजह और पूरी घटना का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा.

Delhi double murder Delhi Crime News Delhi News Delhi NCR News

Recent News