बिहार के जहानाबाद में बड़ा हादसा (Jehanabad Stampede) हुआ है. जानकारी मिली है कि जहानाबाद के सिद्धेश्वर मंदिर में भगदड़ (Siddheshwar Temple Stampede) मच जाने से लगभग 7 भक्तों की मौत हो गई है और 1 दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं. घटना देर रात 1 बजे की बताई जा रही है. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी और अभी भी राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
RJD विधायक कृष्ण मोहन ने SP और DM को बताया जिम्मेदार
जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को जिम्मेदार ठहराते हुए, आरजेडी विधायक कुमार कृष्ण मोहन (RJD MLA Kumar Krishna Mohan) उर्फ सुदय यादव ने सोमवार को पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की. उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है और इसके लिए जहानाबाद के एसपी और डीएम जिम्मेदार हैं. इस घटना के लिए जहानाबाद जिला प्रशासन जिम्मेदार है.
यह भी पढ़ें- Devotees Accident: कार और ट्रक की टक्कर से असम-दार्जिलिंग में 11 श्रद्धालुओं की हुई मोत
आरजेडी विधायक ((RJD MLA Kumar Krishna Mohan) ) ने कहा कि हम घायलों और मृतकों के परिवार से मिलेंगे. हम इस मुद्दे को आगे बढ़ाएंगे. मुआवजा दिया जाना चाहिए. उन्होंने (प्रशासन ने) यहां लोगों को मारा है. उन्होंने आगे कहा कि यह मगध का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. इस घटना के बाद, जल्दबाजी में पोस्टमार्टम किया गया. हम जहानाबाद में इस तरह की लापरवाही नहीं होने देंगे. पीड़ितों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार ने घटना के बारे में विपक्ष को भी सूचित नहीं किया है. सोमवार की सुबह जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना की पुष्टि करते हुए जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे (DM Alankrita Pandey) ने बताया कि जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.
हम हर चीज पर नजर रख रहे हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है. जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि डीएम और एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं. कुल 7 लोगों की मौत हो गई है... हम (मृतकों और घायलों के) परिवार के सदस्यों से मिल रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं.