नोएडा में हड़ताली कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, कई वाहनों में लगाई आग, DND फ्लाईवे पर भारी जाम

Amanat Ansari 13 Apr 2026 11:53: AM 1 Mins
नोएडा में हड़ताली कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, कई वाहनों में लगाई आग, DND फ्लाईवे पर भारी जाम

Violence in Noida: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया. हड़ताली कर्मचारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी है. वहीं DND फ्लाईवे पर भारी जाम लगा हुआ है. ग्रेटर नोएडा फेज-2 के इलाके में सोमवार को सैकड़ों मजदूरों ने कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ रोष जताया कई वाहनों की तोड़फोड़ की.

एक काली कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी पर भी हमला किया, उसकी तोड़फोड़ की और उसे पलटने की कोशिश की. जगह-जगह पत्थरबाजी हुई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. यह प्रदर्शन लगातार चौथे दिन जारी है. ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट और एसएनडी जैसी होजरी कंपनियों के सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं.

उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिसकी वजह से नोएडा-दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई. 
कर्मचारियों की मांग है कि हरियाणा सरकार की तरह नोएडा की इन कंपनियों में भी न्यूनतम वेतन में 35% की बढ़ोतरी की जाए.

इसके अलावा वे समान वेतन, ओवरटाइम पर डबल पेमेंट, समय पर सैलरी, कार्यस्थल पर सुरक्षा और उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने कंपनियों से लिखित आश्वासन देने की भी मांग की है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भारी बल तैनात कर दिया है. हिंसक प्रदर्शकारियों से उचित तरीके से निपटा जा रहा है.

Noida News Noida Protest Noida Company Workers Salary Hike Demand

Recent News