अयोध्या (Ayodhya Rape) से हाल ही में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था, जिसका आरोप सपा नेता मोइद खान पर लगा था. वहीं, कोलकाता (Kolkata-Rape-Murder) में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के मामले से तो पूरे देश में गुबार है. इन दोनों मामलों को लेकर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) विपक्षी दलों पर हमलावर दिखे. उन्होंने कहा कि परिवारवादी, दबंग और अपराध ये असली चेहरा और डीएनए है समाजवादी पार्टी का.
उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस एक दूसरे के अपराधियों को कवर फायर दे रहे हैं. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जैसे कोई अपराधी कहता है कि मैं आगे बढ़ रहा हूं, तुम मुझे कवर फायर देना ठीक वैसे ही दोनों ही पार्टियां एक दूसरे के अपराधियों को कवर फायर दे रही है. उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर भी अपनी बात रखी.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अखिलेश पीडीए के तहत ए का मतलब कभी अल्पसंख्यक बताते हैं, कभी अगरा बताते हैं लेकिन आज मैं पीडीए का असली मतलब बताता हूं. बीजेपी नेता सुधांशु ने कहा कि पीडीए का असली मतलब परिवारवाद, दबंग और अपराध है. उन्होंने कहा कि अखिलाश यादव का लक्ष्य दबंगई और अपराध के सहारे सत्ता तक पहुंचना है. सुधांशु ने कहा कि ये अखिलेश यादव के चरित्र और डीएनए में है. इसके लिए उन्होंने एक शायर का भी जिक्र किया.
उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता और शायर अदम गोंडवी की शायरी का जिक्र करते हुए कहा कि काजू भुना है प्लेट में, व्हिस्की गिलास में, उतरा है रामराज विधायक निवास में. पक्के समाजवादी हैं तस्कर हों या डकैत. कितना असर है खादी के उजले लिबास में. इस शायरी को कहकर सुधांशु त्रिवेदी ने अखिलेश यादव पार जमकर निशाना साधा. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देशवासियों को आज जागरूक होने की जरूरत हैं. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के व्यवहार से न सिर्फ संविधान को खतरा है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरा है.