"इन जिहादी गुंडों की वजह से आंसू बहाने पड़े हैं, हम हिसाब नहीं ले पाए तो हिंदू के बच्चे नहीं" सुवेंदु का पुराना वीडियो वायरल

Global Bharat 17 May 2026 11:05: AM 1 Mins

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल क्लिप में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सीएम बेहद आक्रामक अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह विरोधियों पर निशाना साधते हुए कड़ी कार्रवाई और हिसाब लेने जैसी बातें कहते सुनाई दे रहे हैं. 

वीडियो में कथित तौर पर सुवेंदु अधिकारी कहते हैं कि वह गोल-गोल घेरा बनाकर चिन्हित करेंगे, विशिष्ट नामों के साथ FIR दर्ज करेंगे और “छोड़ेंगे नहीं. इसके साथ ही वह योगी आदित्यनाथ का ज़िक्र करते हुए कहते हैं कि एक समय गोरखपुर में उन पर भी हमला हुआ था और उन्हें संसद में भावुक होना पड़ा था. वायरल क्लिप में आगे 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का भी उल्लेख सुनाई देता है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. समर्थक इसे कड़ा राजनीतिक संदेश बता रहे हैं, जबकि विरोधी दल इसे भड़काऊ बयानबाज़ी कहकर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, वीडियो किस कार्यक्रम का है और किस परिस्थिति में यह बयान दिया गया था, इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान का पुराना क्लिप है, जो अब दोबारा वायरल हो रहा है. ग्लोबल भारत टीवी इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है. 

Suvendu Adhikari Viral Video Bengal BJP 2026 Suvendu Warning Statement West Bengal Political Clash Yogi Adityanath Reference

Description of the author

Recent News