मास्टर साहब ने छात्रों के साथ छलकाया जाम, वीडियो वायरल...

Amanat Ansari 19 Apr 2025 02:39: PM 1 Mins
मास्टर साहब ने छात्रों के साथ छलकाया जाम, वीडियो वायरल...

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. इसका कारण एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह कथित तौर पर छात्रों को शराब पिलाते दिख रहे हैं. हालांकि, Global Bharat TV तुरंत इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सका है. आरोपी शिक्षक का नाम नवीन प्रताप सिंह बघेल है, जो खिरहनी के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात हैं.

आरोप है कि वह अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं और पढ़ाने की बजाय छात्रों को शराब पिलाते हैं. यह मामला तब सामने आया जब किसी ने हाल ही में नवीन को छात्रों को शराब पिलाते हुए एक वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद, जिला कलेक्टर डॉ. दिलीप यादव ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Madhya Pradesh teacher Naveen Pratap Singh Katni school alcohol video

Recent News