बिहार की सियासत में भूचाल! दंगा फैलाने के आरोप में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Global Bharat 26 Jul 2026 10:37: AM 1 Mins
बिहार की सियासत में भूचाल! दंगा फैलाने के आरोप में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Patna Student Protest : पटना में छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. देर रात उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजने का आदेश दिया.

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12:15 बजे पुलिस तेज प्रताप यादव को नौबतपुर थाने से लेकर छज्जू बाग स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंची. सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हें बेउर केंद्रीय कारागार ले जाया गया.

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह तेज प्रताप यादव गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास स्थित प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. इसके बाद वे दिनभर कोतवाली और गांधी मैदान थाना क्षेत्र में छात्र संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन में भी शामिल रहे.

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तेज प्रताप यादव को दंगा फैलाने और कानून-व्यवस्था बाधित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. समर्थकों ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बताया है, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं.

Tej Pratap Yadav Arrest Beur Jail News Bihar Political News Tej Pratap Yadav Judicial Custody Patna Protest News

Description of the author

Recent News