शराब बंदी को लेकर Tejashw का CM Nitish पर बड़ा हमला, लगाए कई गंभीर आरोप, PK ने भी साधा निशाना

Global Bharat 17 Oct 2024 07:45: PM 1 Mins
शराब बंदी को लेकर Tejashw का CM Nitish पर बड़ा हमला, लगाए कई गंभीर आरोप, PK ने भी साधा निशाना

बिहार में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों पर बात करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में हर जगह शराब उपलब्ध है... सरकार के संरक्षण में ये सारे भ्रष्टाचार किए जा रहे हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सीएम पर हमला करते हुए कहा कि वह और उनकी रसोई कैबिनेट अनैतिक और सिद्धांतहीन राजनीति के अग्रदूत हैं.

यह भी पढ़ेंः बिहार में जहरीली शराब पीने से 36 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, तेजस्वी ने साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि सरकारी संरक्षण में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो गई है. दर्जनों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. बिहार में तथाकथित शराबबंदी है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के नेताओं, पुलिस और माफियाओं के गठजोड़ के कारण हर चौक-चौराहे पर शराब उपलब्ध है. आगे उन्होंने लिखा कि इतने लोग मर गए, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना तक व्यक्त नहीं की.

जहरीली शराब और अपराध के कारण हर दिन सैकड़ों बिहारी मर रहे हैं, लेकिन अनैतिक और सिद्धांतहीन राजनीति के प्रणेता मुख्यमंत्री और उनके किचन कैबिनेट के लिए यह सामान्य बात है. चाहे कितने भी लोग मारे जाएं, किसी वरिष्ठ अधिकारी पर मुकदमा कैसे चलेगा? इसके विपरीत, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा? अगर शराबबंदी के बावजूद हर चौक-चौराहे पर शराब उपलब्ध है, तो क्या यह गृह विभाग और मुख्यमंत्री की विफलता नहीं है? क्या मुख्यमंत्री समझदार हैं? क्या सीएम ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई करने और सोचने में सक्षम और सक्षम हैं? इन हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है?

भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ राज्य सरकार कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अगर सीएम ने शराबबंदी का आदेश दिया है, तो उन्होंने ऐसे मामलों में भी कार्रवाई की है. इस मामले का सीएम ने भी संज्ञान लिया है.

वहीं जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बिहार सरकार द्वारा लागू शराब बंदी के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बोलते हुए कहा कि यह फैसला बिहार और बिहार के लोगों के पक्ष में नहीं है. उन्होंने बोलते हुए कहा कि हम जन सुराज में पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि यह फैसला गलत है.

Tejashwi Yadav RJD Saran poisonous liquor Siwan poisonous liquor pk

Description of the author

Recent News