''बिहार के लोग अब "खटारा नहीं, नई गाड़ी चाहते हैं'' बोलकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

Amanat Ansari 28 Feb 2025 03:20: PM 2 Mins
''बिहार के लोग अब

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनके हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार के लोग अब "खटारा गाड़ी" नहीं बल्कि "नई गाड़ी" चाहते हैं. बता दें कि तेजस्वी की यह टिप्पणी नीतीश कुमार द्वारा मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद आई है, जिसमें 7 भाजपा विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के पास राज्य के भविष्य के लिए विजन और रोडमैप दोनों की कमी है. उन्होंने सीएम पर दो दशकों से सत्ता में रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के लोग अब उनसे "तंग" आ चुके हैं. तेजस्वी ने कहा, "बिहार के लोगों ने उन्हें 20 साल दिए हैं, लेकिन अब उन्हें 'खटारा गाड़ी' नहीं चाहिए, उन्हें नई गाड़ी चाहिए."

तेजस्वी यादव यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि नए मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों की भूमिक को विवादास्पद रहे हैं. तेजस्वी कहा कि लोगों को उन लोगों की पृष्ठभूमि पर गौर करना चाहिए जिन्हें मंत्रिमंडल में लाया गया है. उनके खिलाफ कितने मामले हैं? राजद नेता ने आगे दावा किया कि हालिया मंत्रिमंडल विस्तार नीतीश कुमार के लिए आखिरी होगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम थक चुके हैं. वह अपनी विश्वसनीयता खो रहे हैं. तेजस्वी यादव ने भविष्यवाणी की कि 2025 में एनडीए खत्म हो जाएगा. उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) पर भाजपा के द्वारा पूरी तरह से कब्जा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जेडी(यू) को खत्म करना चाहती है. तेजस्वी ने दावा कि अभी भी कई नेता ऐसे हैं जो जेडी(यू) में हैं लेकिन उनका दिल भाजपा के साथ है. उन्होंने कहा कि बिहार पर हावी होने की भाजपा की महत्वाकांक्षा अधूरी रहेगी.

बता दें कि बिहार में 2025 में ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर कांग्रेस, आरजेडी सहित विभिन्न पार्टियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. हाल ही में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार का दौरा किया था, वहीं कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने भी बिहार पहुंचकर किसानों को बड़ी सौगात दी थी. इसी बीच दावा किया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस बार राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं. हाल ही में निशांत कुमार लालू और तेजस्वी के खिलाफ कुछ भी कहने से बचते नजर आए थे, वहीं जदयू के लिए जनता से वोट की अपील की थी.

Nitish Kumar Tejashwi Yadav Bihar BJP RJD JDU Bihar News

Recent News