NEET Paper Leak मामले को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है और रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच जारी है, जबकि इसपर लगातार राजानीति भी हो रही है.
बता दें कि NEET Paper Leak मामले में सबसे ज्यादा खुलासे बिहार में हुए और बिहार से ही कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. वहीं राजनीति की बात करें तो हाल ही में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया था, जिससे बिहार की सियासत और गरमा गई है.
दरअसल विजय सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम पर गंभीर आरोप लगाया था और इस मामले में तेजस्वी यादव के मुल्लविस होने का भी अंदेशा जताया था. जिसपर तेजस्वी यादव ने भी जोरदार पलटवार किया है.
दरअसल बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि यदि सरकार को कोई शंका हो तो वह पूछताछ कर सकती है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि इन लोगों से नहीं हो रहा है तो मैं बिहार के सीएम से कहता हूं कि जो भी दोषी हैं, उन्हें गिरफ्तार करें.
आगे बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो इंडीनियर को गिरफ्तार किया गया है, वह बेनिफिशियरी हो सकता है, जबकि मास्टरमाइंड तो अमित आनंद, नितीश कुमार है. उन्होंने कहा है कि हम लोगों ने फोटो साझा कर दी है अब पुलिस कार्रवाई करें.
इस दौरान तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री को अज्ञानी भी कहा है. दरअसल उन्होंने कहा है कि उन्हें (विजय सिन्हा) को ज्ञान नहीं है और आर्थिक अपराध ईकाई के अधिकारी तो उनको ब्रीफ भी नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा नाम लेकर मुद्दे को डायवर्ट किया जा रहा है.
तेजस्वी यादव ने कहा है कि जिनको चो जांच करनी है कर लें. साथ ही उन्होंने अन्य मुद्दों को लेकर भी बीजेपी को घेरा है. तेजस्वी ने कहा कि पीएम लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं, फिर भी यहां पुल गिर जा रहा है और प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं.
ज्ञात रहे कि बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव के पीएस के कहने पर NEET Paper Leak के आरोपी के लिए सरकारी गेस्ट हाउस बुक किया गया था. इस बयान के बाद ही बिहार में सियासी भूचाल आ गया है.