नई दिल्ली: पाकिस्तान को भारतीय सेना के हमला का डर सताने लगा है. यही वजह है कि पाकिस्तान ने पीओके में चलाए जा रही आतंकी लॉन्च पैड खाली करना शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक इन आतंकवादियों को पाकिस्तानी आर्मी के शेल्टर में शिफ्ट किया जा रहा है. पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों से साफ कह दिया है कि सभी आतंकवादी पीओके को खाली करके या तो आर्मी शेल्टर या फिर बंकरों में चले जाएं. सेना की तरफ से पीओके को आतंकियों में मौजूद सभी लॉन्च पैड को पूरी तरह खाली करन के आदेश दिए गये हैं.
लॉन्च पैड की पहचान कर रहा भारत
भारतीय सुरक्षा एजेंसियां कई लॉन्च पैड की पहचान भी कर चुकी हैं. जिस वजह से भी इन आतंकवादियों को बंकरों में शिफ्ट किया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो केल, पछिबन, फॉरवर्ड कहुटा, कोटली, खुइरत्ता, मंधार, निकैल, चमनकोट, सारडी, दुधनियाल, अथमुकम, जुरा, लीपा और जानकोटे में कुछ लॉन्च पैड हैं, इन लॉन्च पैड पर हमेशा आतंकवादियों की मौजूदगी रहती है.
LoC के पास अपनी सुरक्षा बढ़ा रहे कश्मीरी
सीमा पर जारी तनाव के बीच कश्मीर में बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों ने भी अपनी सुरक्षा के इंतजाम करना शुरू कर दिया है. भारतीय सेना की चेतावनी के बाद लोग और भी ज्यादा सतर्क होकर अपनी सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं. हालांकि सेना और प्रशासन इन लोगों को सुरक्षित रखने में अपनी पूरी भूमिका निभा रहा है, लेकिन फिर भी कुपवाड़ा के केरन, माछिल, तंगधार क्षेत्रों जो लोग रहते हैं वो काफी तनाव में हैं. क्योंकि लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल पूरी तरह बनता जा रहा है. यही वजह है कि लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से बम शेल्टरों की भी सफाई कर ली है. जिससे कि अगर माहौल बिगड़ता है तो वो वहां सुरक्षित रह सकें.
लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान
पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब पाकिस्तान ने बॉर्डर पर गोलीबारी ना की हो, जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब भी दे रही है. लगातार हो रही फायरिंग के बाद लोगों को भी ये अंदेशा होने लगा है कि कभी भी जंग छिड़ सकती है और यही वजह है कि वो अपनी सुरक्षा क तैयारियों में जुटे हैं.