पटना के बड़े होटल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में पुलिस को क्या पता चला? डॉन याकूब मेनन के नाम से आया था ईमेल

Amanat Ansari 06 Feb 2025 04:37: PM 1 Mins
पटना के बड़े होटल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में पुलिस को क्या पता चला? डॉन याकूब मेनन के नाम से आया था ईमेल

पटना: पटना के एक बड़े होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद उक्त होटल सहित पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और जांच करनी शुरू कर दी. हालांकि थोड़ी ही देर में पुलिस को पता चल गया कि बम से उड़ाने की धमकी अफवाह है. हांलांकि मामले की अभी भी जांच जारी है. पुलिस अभी भी उस ईमेल की जांच कर रही है, जिससे धमकी भरा मैसेज भेजा गया था.

पूरा मामला एक जनवरी का बताया जा रहा है. पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि जांच के बाद होटल परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है. हालांकि पुलिस ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में अभी जुटी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि एक जनवरी को गांधी मैदान स्थित एक होटल को धमकी भरा मैसेज मिला था. होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की.

होटल के आलाव आस-पास के इलाकों की भी जांच की गई. वहीं गांधी मैदान थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद ने मीडिया को जानकारी दी है कि सूचना मिलने के बाद होटल के एंट्री गेट सहित पूरे इलाके की गहनता से जांच की गई, लेकिन वहां कोई भी विस्फोटक नहीं मिला. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस ईमेल भेजने वाले का भी पता लगा रही है. पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि उक्त ईमेल याकूब मेमन नाम से भेजा गया था. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईमेल भेजने वाला आरोपी असली है या किसी साजिश का हिस्सा है.

फिलहाल पटना पुलिस साइबर विभाग से मदद ले रही है. वहीं होटल में जांच के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है. ईमेल की जांच करने पर पता चला कि मैसेज में 2 किलो टीएनटी विस्फोटक होने का दावा किया गया था. बता दें कि टीएनटी का फुलफॉर्म ट्राइनाइट्रो टोलीन होता है. इसे खतरनाक विस्फोटकों में गिना जाता है. ईमेल में सबसे पहले लोगों और कर्मचारियों को बाहर निकालने की बात कही गई थी. इसके बाद सीबीआई को सूचना देने के लिए कहा गया था. हालांकि पुलिस की तरफ इसे अफवाह बताया गया है.

Bihar Patna Yakub Memon Patna bomb blast

Recent News