इस प्यार को क्या नाम देंगे? तीन बच्चों की मां से कुंवारे लड़के को हुआ प्यार, बीच बाजार भर दी मांग

Amanat Ansari 18 Dec 2024 01:28: PM 1 Mins
इस प्यार को क्या नाम देंगे? तीन बच्चों की मां से कुंवारे लड़के को हुआ प्यार, बीच बाजार भर दी मांग

पटनाः बिहार के नवगछिया से एक अजीब मामला सामने आया  है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यहां तीन बच्चों की मां की शादी एक कुंवारे लड़के से जबरदस्ती करा दी गई. वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि महिला बिहार के ही लखीसराय की निवासी हैं और उसने अपने पति को छोड़ दिया है. जानकारी मिली है कि उसके तीन बच्चे हैं, जो अभी भी पिता के ही साथ रहते हैं.

जबकि लड़का झारखंड के गोड्डा का निवासी बताया जा रहा है और उसका ननिहाल लखीसराय है. दावा किया जा रहा है कि पांच साल पहले युवक शिव और महिला सीमा के बीच पहली मुलाकात हुई थी, तभी से दोनों का प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था. इसी बीच कुछ दिन पहले ही युवक अपने ननिहाल आया था और दोनों ने मिलकर झारखंड़ में सेटल्ड होने की योजना बनाई.

वहीं, झारखंड जाने के दौरान बिहार के ही नवगछिया स्टेशन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई. दोनों ट्रेन पकड़ने वाले थे, लेकिन लड़ाई देखकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद पूरी कहानी लोगों को पता चली. फिर लोगों ने दोनों को पकड़कर स्थानीय ठाकुरबाड़ी घाट ले गए, लेकिन मंदिर के पुजारी ने शादी कराने से इनकार कर दिया.

फिर भी लोग पीछे नहीं हटे और दोनों की शादी कराने पर तुले रहे और बीच सड़क पर ही लड़के से महिला के मांग में सिंदुर भरवाया दिया. इस दौरान दोनों ने भी शादी पर सहमति जताई. शिव ने कहा कि वह अब सीमा का साथ कभी नहीं छोड़ेगा और उसे झारखंड ले जाएगा. वहीं, शादी के बाद लोगों ने दोनों को घर भेज दिया. अब पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

मीडिया के द्वारा पूछे जाने पर महिला ने बताया कि शिव का ननिहाल उसके ससुराल के पास ही है. पांच साल पहले जब शिव वहां आया था, तभी दोनों की बातचीत शुरू हो गई थी और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. इस बीच सीमा के पति ने उसे शिव के साथ बात करते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद से ही दोनों में लड़ाई शुरू हो गई. इसी बीच एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें सीमा ने शिव के साथ रहने पर सहमति जताई.

Naugachia forced marriage Bihar Forced marriage pakadwa vivah Viral video forced marriag

Recent News