ममता के करीबी TMC पार्षद संजय दास का घर में मिला शव, हत्या की आशंका

Global Bharat 23 May 2026 03:12: PM 1 Mins
ममता के करीबी TMC पार्षद संजय दास का घर में मिला शव, हत्या की आशंका

कोलकाता : साउथ दमदम म्युनिसिपैलिटी के तृणमूल कांग्रेस (TMC) काउंसलर संजय दास का शव उनके दमदम स्थित आवास से बरामद हुआ. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके घर के बाहर जुट गए. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संजय दास पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में बताए जा रहे थे. हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

संजय दास की पहचान केवल एक पार्षद के रूप में नहीं थी, बल्कि वे तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे. वह राजरहाट गोपालपुर सीट की पूर्व विधायक अदिति मुंशी के पति थे और पार्टी के कई बड़े नेताओं से उनकी नजदीकी बताई जाती थी. उनकी अचानक मौत से TMC कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है.

इस घटना ने राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है. बीजेपी की सरकार बनने के बाद कई पुराने राजनीतिक समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे समय में एक सक्रिय TMC  नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

Sanjay Das death TMC councillor news Dumdum West Bengal Bengal political tension Aditi Munshi husband death

Description of the author