कल्याण बनर्जी की बढ़ेगी मुश्किलें ? काकोली घोष को गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Global Bharat 28 May 2026 03:09: PM 1 Mins
कल्याण बनर्जी की बढ़ेगी मुश्किलें ? काकोली घोष को गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

नई दिल्ली: काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा के भीतर कथित मौखिक दुर्व्यवहार और महिला-विरोधी व्यवहार को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी है.

अपने पत्र में उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी ने सदन के अंदर कई बार उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवहार केवल उनके साथ ही नहीं, बल्कि कई अन्य महिला सांसदों के साथ भी किया गया है. काकोली ने स्पीकर से मामले में हस्तक्षेप करने और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

पत्र में उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि संसद जैसी गरिमामयी संस्था में किसी भी महिला सदस्य के साथ अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और संसदीय मर्यादा से जुड़ा मुद्दा बताया.

इस शिकायत के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. अब सबकी नजर लोकसभा अध्यक्ष के अगले कदम पर टिकी हुई है कि क्या इस मामले में जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है.

Kakoli Ghosh Dastidar Kalyan Banerjee controversy Om Birla TMC MP dispute Lok Sabha harassment complaint

Description of the author

Recent News