नई दिल्ली: दिल्ली और NCR के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट को अपग्रेड कर रेड अलर्ट जारी कर दिया है. गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (60-80 किमी/घंटा, अधिकतम 100 किमी/घंटा तक) चलने की चेतावनी दी गई है.
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत NCR के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली है. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और दिनभर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.IMD के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR में कहीं-कहीं तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है.
सावधानी बरतें