नई दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो रविवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो कॉल के जरिए अचानक जुड़कर सबको चौंका दिया. कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे.
ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा, "आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी." उन्होंने खुद को मोदी का बड़ा फैन बताया और उन्हें अपना अच्छा दोस्त करार दिया. ट्रंप ने कहा, "मोदी बहुत बढ़िया हैं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं." उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, "आप लोग बहुत महान हैं. हम भारत के साथ पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं. भारत हमें 100% भरोसा कर सकता है. अगर कभी कोई मदद चाहिए तो हमें जरूर बताएं."
ट्रंप ने मार्को रूबियो की भी तारीफ की और उन्हें बेहतरीन विदेश मंत्री बताया. उन्होंने रूबियो और अन्य उपस्थित लोगों को शाम का कार्यक्रम एंजॉय करने की शुभकामनाएं दीं. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप जब भी उनसे बात करते हैं तो सबसे पहले पीएम मोदी की कुशलक्षेम पूछते हैं.
ट्रंप का पहला सवाल अक्सर यही होता है कि "मेरे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी कैसे हैं?" इस कॉल में ट्रंप का स्वर पूरी तरह दोस्ताना और सकारात्मक रहा, जो भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती को दर्शाता है.