प्रधानमंत्री मोदी को ट्रंप का व्हाइट हाउस आमंत्रण, मार्को रुबियो ने दिल्ली में दिया संदेश

Amanat Ansari 23 May 2026 04:42: PM 1 Mins
प्रधानमंत्री मोदी को ट्रंप का व्हाइट हाउस आमंत्रण, मार्को रुबियो ने दिल्ली में दिया संदेश

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस महत्वपूर्ण बैठक में रुबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया.

रुबियो ने मुलाकात के बाद कहा कि उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा बेहद सकारात्मक और फलदायी रही. दोनों नेताओं ने सुरक्षा, व्यापार, रक्षा सहयोग और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर विस्तार से बात की.

अमेरिका ने भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपना प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताया है. बैठक में दोनों पक्षों ने आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने, रक्षा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने और नई तकनीकों पर सहयोग को बढ़ावा देने का फैसला किया.

मार्को रुबियो ने जोर देकर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते साझेदारी के संबंध न सिर्फ दोनों देशों को लाभ पहुंचाएंगे, बल्कि एक स्वतंत्र, खुला और शांतिपूर्ण इंडो-पैसिफिक क्षेत्र बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे. यह मुलाकात दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है.

PM modi Marco Rubio Marco Rubio India Visit