भोपाल में सनसनीखेज वारदात: दो सिपाहियों ने पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी का अपहरण कर किया रेप, दोनों गिरफ्तार

Amanat Ansari 24 Jul 2026 12:40: PM 1 Mins
भोपाल में सनसनीखेज वारदात: दो सिपाहियों ने पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी का अपहरण कर किया रेप, दोनों गिरफ्तार

भोपाल: कानून की रखवाली करने वाले दो सिपाहियों ने ही एक पुलिसकर्मी की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है. दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और एक-दूसरे के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने की साजिश रची. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम की है.

दोनों सिपाहियों ने कक्षा 10 में पढ़ने वाली लड़की को जन्मदिन पार्टी पर ले जाने का बहाना बनाकर अपने साथ बुलाया. लड़की ने एक सिपाही को जानते हुए उनका भरोसा किया और उनके साथ चली गई. दोनों आरोपी उसे किसी पार्टी में नहीं ले गए, बल्कि एक परिचित के खाली कमरे में ले गए. वहां एक सिपाही ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया, जबकि दूसरे ने बाहर निगरानी रखी.

घटना के बाद दोनों ने लड़की को घर के पास छोड़ दिया और फरार हो गए. घर पहुंचकर लड़की टूट गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने माता-पिता को दी. परिवार के साथ वह तुरंत थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन पर POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह घटना भोपाल में कानून व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है. 

Bhopal Madhya Pradesh Kamla Nagar Kamla Nagar police station

Recent News