जेरूसलम में भारतीय नागरिक की हत्या, इजरायली संदिग्ध गिरफ्तार

Amanat Ansari 24 Jul 2026 01:59: PM 1 Mins
जेरूसलम में भारतीय नागरिक की हत्या, इजरायली संदिग्ध गिरफ्तार

जेरूसलम: इजरायल की राजधानी जेरूसलम में एक 40 वर्षीय भारतीय नागरिक की निर्मम हत्या कर दी गई. खून से लथपथ शव अपार्टमेंट के फ्लोर पर मिला. इजरायली पुलिस ने इस मामले में एक 31 वर्षीय व्यक्ति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार को जेरूसलम के कटामोन इलाके में हुई. मृतक का शव अपार्टमेंट में फर्श पर पड़ा हुआ मिला, चारों तरफ खून बिखरा था. पुलिस ने इसे आपराधिक घटना माना है और तुरंत जांच शुरू कर दी. इजरायल पुलिस की प्रवक्ता इकाई ने बताया कि मोरिया पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ प्रारंभिक जांच की.

जांच से संकेत मिले कि यह हत्या है. पुलिस ने तेजी से काम करते हुए ईलात शहर के रहने वाले 31 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जेरूसलम जिला कमांडर अवशलोम पेलेड ने खुद मौके पर पहुंचकर सीनियर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जांच को अब जेरूसलम डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल यूनिट (YAMAR) को सौंप दिया गया है.

मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. यह घटना विदेश में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है. भारतीय दूतावास मामले की निगरानी कर रहा है.

Jerusalem Murder Indian Murder Israeli police

Recent News