फीमेल फैन को किस करने पर उदित नारायण ने का आया बयान, जानिए क्या कहा?

Deepa Bisht 01 Feb 2025 04:47: PM 1 Mins
फीमेल फैन को किस करने पर उदित नारायण ने का आया बयान, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण हाल ही में सोशल मीडिया पर उस समय चर्चा में आए जब लाइव प्रदर्शन के दौरान एक महिला फैन को किस करते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया. इस घटना के बाद उन्हें व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने गायक की इस हरकत को अनुचित और शर्मनाक बताया. इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उदित ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, "फैंस इतने दीवाने होते हैं. हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम डीसेंट लोग हैं. कुछ लोग इसे अपना प्यार दिखाने का तरीका समझते हैं. लेकिन इसका इतना बढ़ा-चढ़ा कर क्या करना है?" 

Video of Udit Narayan kissing female fans goes viral, singer reacts

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास बॉडीगार्ड्स होते हैं, और इतनी भीड़ में ये सब फैंस का क्रेज होता है. कुछ लोग हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाते हैं, कुछ हाथ चूमते हैं.ये सब दीवानगी है. इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए."

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में उदित नारायण 'टिप टिप बरसा पानी' गा रहे थे, तभी उनके पास एक महिला फैन पहुंची और उन्होंने गायक को किस किया. इस घटना के बाद कई यूजर्स ने इसे "शर्मनाक" और "घिनौना" बताया. कुछ ने तो इस वीडियो को नकली और एआई का काम बताया. 

हालांकि, उदित नारायण ने इस विवाद को तूल न देने की अपील की और कहा कि यह केवल फैंस की दीवानगी का हिस्सा है, और इसे इस तरह से गंभीर नहीं लिया जाना चाहिए.

उदित नारायण ने अपने करियर में कई भाषाओं में गाने गाए हैं और बॉलीवुड के कई बड़े हिट गानों का हिस्सा रहे हैं. उनका संगीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है.

udit narayan kiss video udit narayan female fan kissing udit naran viral video udit narayan treanding news

Recent News