गोंडवाना एक्सप्रेस से अचानक गायब हुए केंद्रीय मंत्री, 3 घंटे बाद 162 किलोमीटर दूर घायल हालत में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मिले, मचा हड़कंप

Rahul Jadaun 06 May 2025 03:57: PM 1 Mins
गोंडवाना एक्सप्रेस से अचानक गायब हुए केंद्रीय मंत्री, 3 घंटे बाद 162 किलोमीटर दूर घायल हालत में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मिले, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव रात के समय अचानक ट्रेन से गायब हो गए. जिसके बाद पूरी गोंडवाना एक्सप्रेस में हड़कंप मच गया. ये घटना रविवार सुबह की है. जब केंद्रीय मंत्री अपनी ट्रेन से गायब हो गए. करीब 3 घंटे बाद वो संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मिले, जहां देखने पर पता चला कि उनके हाथ पैरों में चोट भी लगी हुई है.

दमोह स्टेशन से 162 किमी दूर मिले जुएल उरांव

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव दिल्ली से जबलपुर के लिए गोंडवाना एक्सप्रेस में रवाना हुए थे. शनिवार की रात उन्होंने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अपना सफर शुरू किया था. जिसके बाद दमोह स्टेशन पर जब उनके बर्थ को देखा गया तो बर्थ खाली था. ये खबर मिलते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया. रेलवे ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया. करीब 3 घंटे तक खोजबीन करने के बाद दमोह स्टेशन से लगभग 162 किमी दूर सिहोरा स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री मिले. इस दौरान वो संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच बी3 में बर्थ नंबर 57 पर थे.

शुगर लेवल कम होने की वजह से लगी चोट

अगर सूत्रों की मानें तो मंत्री सुबह करीब 3 बजकर 45 मिनट पर दमोह स्टेशन पर उतरे थे. इसी दौरान उनका शुगर लेवल कम हो गया, और वापस ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया. ट्रेन इस समय तक चलने लगी थी. जिसकी वजह से उन्हें चोट भी लग गई. थोड़ी ही देर में दूसरे प्लेटफॉर्म पर संपर्क क्रांत एक्सप्रेस आई जिसमें मंत्री सवार हो गए. केंद्रीय मंत्री के पीए ने जानकारी दी कि वे सुबह लगभग 7 बजे सिहोरा स्टेशन पर मिले थे. जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया उसके बाद जबलपुर लाया गया.

 

 

union minister jual oram jual oram missing jual oram missing from train jual oram found 162 km away

Recent News