मुस्लिम लड़की से शादी करना हिंदू युवक को पड़ा भारी , खतना, गोश्त खिलाने और मस्जिद ले जाकर जबरन धर्म बदलवाने की कोशिश, FIR दर्ज

Global Bharat 13 Jun 2026 08:33: PM 1 Mins
मुस्लिम लड़की से शादी करना हिंदू युवक को पड़ा भारी , खतना, गोश्त खिलाने और मस्जिद ले जाकर जबरन धर्म बदलवाने की कोशिश, FIR दर्ज

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में प्रेम विवाह के 9 साल बाद एक परिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. आरोप है कि मुस्लिम युवती रोशनी के परिजनों ने उसके पति राजा तिवारी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. पीड़ित पक्ष का कहना है कि रोशनी ने करीब नौ वर्ष पहले राजा तिवारी से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से दोनों साथ रह रहे हैं.

रोशनी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उसके ममेरे भाई और कुछ अन्य लोगों ने राजा तिवारी को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया. आरोप है कि उसे मस्जिद में खींचकर ले जाया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया. तहरीर में यह भी कहा गया है कि राजा तिवारी को जबरन गोश्त खिलाने और खतना कराने की कोशिश की गई.

जब राजा तिवारी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. हमले में उसे चोटें आईं, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोशनी की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की विवेचना जारी है.

Unnao News Raja Tiwari Case Religious Conversion Allegation Love Marriage Dispute UP Police FIR

Description of the author

Recent News