बिहार में कुदरती कहर, लील गई 17 जिंदगियां, UP के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

Amanat Ansari 10 Apr 2025 06:30: PM 1 Mins
बिहार में कुदरती कहर, लील गई 17 जिंदगियां, UP के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

नई दिल्ली: उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में अप्रैल में ही भीषण गर्मी दिखनी शुरू हो गई है. इसे लेकर बिहार के 8 जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है. बिहार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने कहा है कि बेवजह घर से न निकलें. उधर विभिन्न जिलों में अकाशीय बिजली के कारण 17 लोगों की मौत हो जाने की जानकारी मिल रही है.

सबसे ज्यादा मौतें बेगूसराय और दरभंगा में हुई है. दोनों जिलों में 5-5 लोग काल के गाल में समा गए हैं. साथ ही मधुबनी में 4 और औरंगाबाद में 1 व्यक्ति की मौत की बात कही गई है. दरअसल, असम और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण बिहार तक नमी वाली हवाएं आ रही है. इसी वजह से उत्तर-पूर्व में मौसम बदला हुआ है. शाम को दिल्ली एनसीआर में आंधी देखने को मिली.

उधर राजस्थान में तापमान 45°C पार कर गया है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया है. वहीं कानपुर सहित यूपी के कई जिलों में बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. कानपुर कई हिस्सों में बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग ने बुधवार को ही वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था. उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज रफ्तार हवा वा मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है.

यूपी के इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या,सीतापुर, अमेठी, रायबरेली सहित प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, उन्नाव,सुल्तानपुर,अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है.

Bihar UP Weather Department Bihar Weather Department

Recent News