जंतर-मंतर प्रदर्शन में पूर्व BJP विधायक की बेटी का बड़ा आरोप, बोलीं– भीड़ में हुई छेड़छाड़, विरोध किया तो मुझे ही डांटा गया

Global Bharat 28 Jul 2026 10:06: AM 1 Mins
जंतर-मंतर प्रदर्शन में पूर्व BJP विधायक की बेटी का बड़ा आरोप, बोलीं– भीड़ में हुई छेड़छाड़, विरोध किया तो मुझे ही डांटा गया

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से दो बार बीजेपी विधायक रहे विक्रम सिंह की बेटी यशस्वी राजे सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान अपने साथ कथित छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है. यशस्वी का दावा है कि 24 जुलाई को वह अपनी बहन के साथ प्रदर्शन में शामिल थीं, जहां भीड़ और भगदड़ जैसी स्थिति के बीच एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र हरकत की.

यशस्वी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मुख्य मंच के पास बैरिकेड गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान पीछे खड़े एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और जबरन उनके पैरों के बीच हाथ डालने की कोशिश की.

उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध में उन्होंने आरोपी को तीन थप्पड़ मारे, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी का विरोध करने के बजाय उन्हें ही डांटना शुरू कर दिया. यशस्वी के अनुसार, मौके पर मौजूद एक वॉलंटियर ने भी घटना को गंभीरता से नहीं लिया और कथित तौर पर कहा कि ऐसी गलतियां तो होती रहती हैं.

 उन्होंने अपनी पोस्ट में इस पूरे अनुभव को बेहद पीड़ादायक बताते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक आयोजनों में जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं.

इस मामले पर जब उनके पिता और पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, उनकी मम्मी उनके साथ थीं, उन्हें जानकारी होगी. मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है.
यशस्वी राजे सिंह इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल और वायरल तस्वीरों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. वहीं विक्रम सिंह फतेहपुर सदर सीट से 2014 के उपचुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे.

Yashasvi Raje Singh Vikram Singh BJP MLA Jantar Mantar Student Protest Molestation Allegation Delhi Fatehpur BJP News

Description of the author

Recent News