प्रयागराज: एक महिला ने शुक्रवार को अपनी पांच साल की बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया. इसके बाद वह खुद भी नदी में कूदने वाली थी, लेकिन कुछ राहगीरों ने उसे रोक लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रयागराज से एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की एक टीम को बेटी की तलाश के लिए बुलाया गया है.
यह भी पढ़ें: योगी के उत्तर प्रदेश लौटते ही गाजियाबाद का कुख्यात गैंगस्टर ढेर, लूटी हुई पिस्टल और बाइक जब्त
सर्किल ऑफिसर सौरभ सिंह ने बताया कि यह घटना बांदा जिले के मार्का थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई. 30 वर्षीय रुबीना यादव ने अपनी पांच साल की बेटी पिंकी को यमुना नदी में फेंक दिया. जब वह खुद भी नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी, तब कुछ सतर्क राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और रोक दिया.
यह भी पढ़ें: टीचर ने परीक्षा पेपर के बदले छात्र से 80 ग्राम सोना ऐंठा, छात्र ने जहर खा लिया
पूछताछ में रुबीना ने बताया कि पिछले पांच साल से वह अपनी बेटी पिंकी और सात साल के बेटे चिंटू के साथ अपनी मायके, उसरा डेरा में रह रही थी. यह सब ससुराल वालों से हुए विवाद के बाद हुआ था. पुलिस के अनुसार, उसने अपनी मां से हुए झगड़े के बाद यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस जांच कर ही है और बच्ची को खोजा जा रहा है.