समय रैना के बिहारी कमेंट पर बवाल! मनोज बाजपेयी ने क्या कहा?

Amanat Ansari 30 Aug 2026 03:45 PM 1 Mins
समय रैना के बिहारी कमेंट पर बवाल! मनोज बाजपेयी ने क्या कहा?

Manoj Bajpayee Samay Raina comment: कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के नए एपिसोड में बिहारियों को लेकर की गई टिप्पणी चर्चा में है. गेस्ट शैरन वर्मा के बिहारी होने का मजाक उड़ाते हुए समय ने कहा था कि वे इतनी बिहारी हैं कि अगर कोई इबोला भी बोले तो उन्हें लगता है किसी ने कुछ कहा. इस पर कुछ यूजर्स नाराज हुए.

अब एक्टर मनोज बाजपेयी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा, ''अगर ये मजाक में कहा गया है तो मुझे फर्क नहीं पड़ता. हमें खुद पर हंसना सीखना चाहिए, साथ में हंसना सीखना चाहिए, एक-दूसरे पर हंसना सीखना चाहिए और बुरा या अपमानित नहीं महसूस करना चाहिए.''

उन्होंने जोर दिया कि हास्य के साथ सम्मान भी जरूरी है न सिर्फ अपने लिए, बल्कि उस इंसान और उसकी जगह के लिए भी जहां से वह आता है. अगर दो लोग एक-दूसरे के साथ सहज हैं तो वे एक-दूसरे पर हंसेंगे. अपने अनुभव साझा करते हुए बाजपेयी ने बताया कि 18 साल की उम्र में दिल्ली में बस में आगे से चढ़ने की कोशिश पर ड्राइवर ने ये बिहारी, पीछे से चढ़ो कहा था.

उन्हें बुरा नहीं लगा क्योंकि वे नए थे और अनजान. बाद में दूसरे राज्यों के दोस्तों के साथ वे एक-दूसरे पर हंसते थे और कभी आहत नहीं होते थे. उन्होंने कहा कि समस्या तब होती है जब कोई बाहर से आकर समुदाय के लिए परेशानी बने. उससे पहले एक-दूसरे पर हंसना स्वस्थ समाज की निशानी है.

Samay Raina Manoj Bajpayee Sharon Verma Indias Got Latent

Recent News