मक्का पहुंची राखी सावंत, बुर्के में रो-रोकर मांगी दुआ, नेपाल बाढ़ और Gen-Z की नौकरियों के लिए की प्रार्थना

Amanat Ansari 28 Aug 2026 04:46 PM 1 Mins
मक्का पहुंची राखी सावंत, बुर्के में रो-रोकर मांगी दुआ, नेपाल बाढ़ और Gen-Z की नौकरियों के लिए की प्रार्थना

Rakhi Sawant: एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर उमराह के लिए मक्का पहुंच गई हैं. आदिल खान दुर्रानी से शादी के बाद इस्लाम अपना चुकी राखी ने मक्का से वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे काले बुर्के और हिजाब में नजर आ रही हैं. वीडियो में राखी भावुक होकर अल्लाह से दुआ मांगती दिखीं.

उन्होंने नेपाल में आई भीषण बाढ़ के लिए प्रार्थना की और कहा, ''मैं दुआ करती हूं अल्लाह… नेपाल में जो बाढ़ आई है, जो तूफान आया है वो रुक जाए. वहां के बच्चे, बूढ़े, जानवर सब बच जाएं. अल्लाह नेपाल में जो कहर आया है, वो थम जाए. मेरे खुदा इन सब की तरफ से मैं माफी मांगती हूं. नेपाल की बाढ़ में जो हमारे इंडियन्स फंस गए हैं, नेपाल के लोग फंस गए हैं, वो सब सही-सलामत हों.''

एक अन्य वीडियो में राखी ने देश के Gen-Z युवाओं के लिए दुआ मांगी. राखी के इन वीडियोज पर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनके धर्म परिवर्तन और मक्का पहुंचने पर सवाल उठा रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''मेरे खुदा मेरे देश को बचा लो. गलत लोगों से मेरे देश को बचा लो. मेरे देश के एजुकेशन को बचा लो. देश के Gen-Z को बचा लो. उन्हें ढेर सारी नौकरियां दो. मेरे Gen-Z को अच्छी पढ़ाई-लिखाई दो. देश के जो मंत्री हैं, वो ईमानदारी से चलें. Gen-Z को ढेर सारी बरकत और एजुकेशन मिले. उनकी कोई बेइज्जती न करे. जितने भी Gen-Z हैं, वो अपने मां-बाप को कभी न सताएं. i-Phone के लिए मां-बाप को न सताएं. अपनी खुद की कमाई करो, खुद की जिंदगी जियो और मां-बाप की सेवा करो.''

rakhi sawant rakhi sawant visits makkah rakhi sawant prayed for genz jobs

Recent News