''ये भूखे-नंगे लोग... पहले कंगना बनकर दिखाओ...'' अशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू पर भड़कीं कंगना

Amanat Ansari 24 Aug 2026 08:12 PM 1 Mins
''ये भूखे-नंगे लोग... पहले कंगना बनकर दिखाओ...'' अशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू पर भड़कीं कंगना

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को अपने आलोचकों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि हर दिन अशुतोष राणा जैसे लोग उन्हें कुत्ते की तरह भौंकने का आरोप लगाते हैं. सोनू सूद जैसे लोग भी हैं, राखी सावंत जैसी लोग उनके चरित्र पर तरह-तरह की बातें करती हैं और तापसी पन्नू उनके माता-पिता, परवरिश और पृष्ठभूमि का अपमान करती हैं.

कंगना ने इन सभी को एक साथ जवाब देते हुए कहा, “मेरा इन लोगों के लिए सिर्फ एक संदेश है कि अगर आपने जीवन में मेरी सफलता का एक प्रतिशत भी हासिल नहीं किया है, तो मैं आपकी बात नहीं सुनने वाली. पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाओ तो सही. ये सभी असफल और पूरी तरह अप्रासंगिक लोग हैं, जो सिर्फ मीडिया का अटेंशन पाने के लिए लगातार मुझे गालियां देते हैं.”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस तरह की भद्दी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगी. “ये भूखे-नंगे लोग हैं. ये महत्वहीन लोग मेरा सहारा लेकर आगे नहीं बढ़ सकते. इनफ इज इनफ.” कंगना ने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति उनसे ज्यादा सफल और माननीय है, वही उनकी सलाह दे सकता है.

बाबा रामदेव पर भी निशाना साधते हुए कंगना ने कहा, “जहां तक बाबा रामदेव की बात है, उन्होंने हर मर्यादा लांग दी. उन्होंने एक महिला के बारे में जिस तरह की टिप्पणियां की हैं, उससे समाज शर्मसार हुआ है. महिलाओं पर उन्हें अपने नजरिए पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.”

यह विवाद तब शुरू हुआ जब रामदेव ने कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान की आलोचना की थी और उनकी शिक्षा व पुराने कामों को लेकर सवाल उठाए थे. इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

Kangana Ashutosh Rana Sonu Sood Rakhi Sawant Taapsee Pannu

Recent News