रक्षाबंधन पर प्यार की जीत: कंगना रनौत और बाबा रामदेव ने खत्म किया विवाद, एक-दूसरे को भाई-बहन कहा

Amanat Ansari 28 Aug 2026 03:50 PM 1 Mins
रक्षाबंधन पर प्यार की जीत: कंगना रनौत और बाबा रामदेव ने खत्म किया विवाद, एक-दूसरे को भाई-बहन कहा

नई दिल्ली: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत तथा योग गुरु बाबा रामदेव के बीच चल रहा सार्वजनिक विवाद खत्म हो गया. दोनों ने एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान जताया. बाबा रामदेव ने कंगना को मिठाई और उपहार भेजते हुए उन्हें अपनी ‘श्रद्धामयी बहन’ कहा.

उन्होंने मीडिया से कहा, ''बहन कंगना रनौत को यह गिफ्ट और मिठाई हम पोस्ट से भेज रहे हैं. देश में किसी भी कारण से नफरत नहीं होनी चाहिए. एक-दूसरे के प्रति बैर भाव नहीं होना चाहिए. विवाद को संवाद से खत्म करें. आज हम कंगना बहन को फोन भी करेंगे और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देंगे.''

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बाबा रामदेव के इस जेस्चर को स्वीकार करते हुए लिखा, ''त्योहार का दिन होता है सब भूल-चूक माफ करने के लिए. मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए. आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं. बहुत धन्यवाद. ईश्वर आपको लंबी आयु दे.''

गौरतलब है कि दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने जेन-जेड प्रदर्शनकारियों को ‘गटर जनरेशन’ कहा था. बाबा रामदेव ने इसकी आलोचना की थी, जिसके बाद दोनों ने कई इंटरव्यू में एक-दूसरे पर निशाना साधा. रक्षाबंधन के दिन दोनों ने मतभेद भुलाकर भाई-बहन का रिश्ता निभाया.

Kangana Ranaut Baba Ramdev Raksha Bandhan Gen Z protesters

Recent News