निक्की तंबोली और अरबाज का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

Amanat Ansari 30 Aug 2026 01:32 PM 1 Mins
निक्की तंबोली और अरबाज का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

मुंबई: बिग बॉस मराठी 5 में मिले निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के रिश्ते में दरार की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. करीब दो साल से साथ चल रहे इस कपल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन क्रिप्टिक पोस्ट्स ने अटकलें बढ़ा दी हैं.

अरबाज पटेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''अपने पार्टनर को चीट करके घर आना और उनकी आंख में आंख डालकर ये कहना कि आप उनसे प्यार करते हैं, ये एक अलग लेवल की बेइज्जती है. मैंने जो कहा, सो कहा.'' उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस इसे निक्की से जोड़कर देख रहे हैं.

जवाब में निक्की तंबोली ने पोस्ट किया, ''सच जो वो कहते नहीं हैं. अफेयर इसलिए नहीं होते हैं क्योंकि कोई नया बहुत आकर्षक होता है, बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि कोई पुराना अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है.''

दोनों की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5 के घर में हुई थी. बाद में उन्होंने ‘द 50’ में भी साथ हिस्सा लिया था, जहां अरबाज ने निक्की को प्रपोज भी किया था. पुराने रोमांटिक पोस्ट्स अभी भी उनके अकाउंट्स पर मौजूद हैं. ब्रेकअप की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

Bigg Boss Marathi 5 Bigg Boss couple breakup Nikki Tamboli Arbaz Patel

Recent News