मुंबई: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के बयान ने सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचा दिया है. लखनऊ के एक इवेंट में तनुश्री ने कहा, “मेरा कोई रिएक्शन नहीं है. आज का मेरा दिन इस इवेंट के लिए है. अब क्या ही बोलें, जो गुजर चुके हैं, गुजर चुके हैं.”
इससे पहले तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर भी प्रतिक्रिया देते हुए नाना पाटेकर के निधन को ‘अजीब दिन’ बताया था और ‘ईविल डेड’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. उनके इन बयानों पर सोशल मीडिया यूजर्स आगबबूला हो गए. कई लोगों ने उन्हें ‘बेशर्म’ और ‘अमानवीय’ तक कह डाला.
एक यूजर ने लिखा, “ये सच में कितनी ज्यादा अमानवीय और बेशर्म महिला है.” दूसरे ने कहा, “नाना सर के नाम पर ही आप फेम पा रही हो.” कई यूजर्स ने परिवार से कानूनी कार्रवाई की भी मांग की.
याद रहे कि 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. नाना पाटेकर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था और बाद में पुलिस ने केस बंद कर दिया था. नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में गोवा में निधन हो गया था.