नई दिल्ली: 4 दिन की गिरावट के बाद सोने के रेट में रॉकेट की तरह बढ़ोत्तरी हुई है, शुक्रवार को भारत में सोने गोल्ड की डिमांड पर पूरे चरम पर रही. यही वजह है कि सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुका है, शुक्रवार को सोने की कीमत 6 हजार 25 बढ़ कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई.
चीन-अमेरिका टैरिफ वॉर की वजह से इतना उछाल
मार्केट में जिस तरह की उथल-पुथल चल रही है उसके लिए भारत में अचानक से बढ़ी सोने की कीमत के पीछ चीन-अमेरिका टैरिफ वॉर एक बहुत बड़ी वजह माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस टैरिफ वॉर की वजह से बाजार में अनिश्चितताओं का माहौल बना हुआ है, यही वजह है कि सोने के रेट में एकसाथ इतना उछाल आया है.
चांदी की कीमत में उछाल
इस मंहगाई का असर सिर्फ सोने पर ही नहीं है, बल्कि चांदी की कीमतें भी लगतार तेजी के साथ बढ़ती जा रही हैं. चांदी की कीमतों में 2,300 रुपये की तेजी देखी गई, जिसकी वजह से चांदी की कीमत भी 95,500 रुपये प्रतिकिलो पहुंच चुका है.
सोने की बढ़ती कीमत को अगर देखा जाए तो ऐसा लगता है कि जल्द ही सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है.