नई दिल्ली: पाकिस्तानी आतंकवादियों के भारत में हमला करने के बाद पूरी दुनिया भारत के समर्थन में उतर गई है. इजरायल और फिलिस्तीन के बाद अमेरिका ने एक बड़ा संदेश भारत भेजा है. अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गाबार्ड ने इस हमले को इस्लामिक आतंकवाद बताया है. गाबार्ड का कहना है कि “पहलगाम में हिन्दुओं को निशाना बनाने वाले इस इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ हम भारत के समर्थन में खड़े हैं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं”.
ट्रंप पहले की पीएम मोदी से कर चुके हैं बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हमले के बाद पहले ही पीएम मोदी के पास फोन कर चुके हैं. इस फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने ना सिर्फ इस हमले की निंदा की थी, बल्कि पीएम मोदी को भरोसा दिया था कि हम आतंकवाद के खिलाफ इस जंग में भारत के साथ खड़े हैं. भारत को लगातार अमेरी समर्थन मिलने के बाद पाकिस्तान की मुसीबतें और भी बढ़ती जा रही हैं. पाकिस्तान को लगातार भारत की तरफ से हमला होने का डर सता रहा है.
पाकिस्तानी अधिकारी अपने परिवारों को विदेश भेज रहे
पाकिस्तान के अधिकारियों को भारतीय हमले का डर इस कदर सता रहा है कि, पाकिस्तानी सेना के अधिकारी अपने परिवारों को प्राइवेट विमानों से सुरक्षित स्थानों पर भेजने में जुटे हुए हैं. जिसमें अमेरिका का न्यू जर्सी और ब्रिटेन को ये अधिकारी अपने परिवारों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनाने में जुटे हुए हैं.