नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर भारत का वर्चस्व लगातार बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि 20 साल पहले जो अमेरिका, भारत को उपेक्षा की नजरों से देखता था, वही देश अब ना सिर्फ भारत को सम्मान दे रहा है, बल्कि सनातन धर्म को भी पूरा सम्मान दे रहा है. दरअसल अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस अपने पूरे परिवार के साथ भारत दौरे पर आए हैं, जहां उन्होंने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में जाकर ना सिर्फ भगवान के दर्शन किये, बल्कि इस दौरान उन्होंने सपत्नीक पूजा अर्चना भी की. वैसे तो सोमवार के दिन अक्षरधाम मंदिर को बंद रखा जाता है, लेकिन आज विशेष तौर पर मंदिर को खोला गया था.
उपराष्ट्रपति वेंस के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के अक्षरधाम मंदिर में जाने का कार्यक्रम पहले से ही निश्चित कर दिया था. जिसकी वजह से सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम रखा गया था. सबसे पहले तो मंदिर के आसपास वेलकम जेडी वेंस के पोस्टर लगाए गए थे. इसके बाद अक्षरधाम मंदिर के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था, पुलिस व्यवस्था पहले ही दुरूस्त कर दी गई थी. ट्रैफिक का विशेष ध्यान रखा गया था, क्योंकि वेंस 15 गाड़ियों के काफिले के साथ मंदिर में पहुंचे थे. जहां करीब एक घंटे तक वो मंदिर के अंदर ही रहे. इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ अक्षरधाम मंदिर में पूजा की, बल्कि उन्होंने मंदिर की सुंदरता के दर्शन भी किये. इस दौरान उनकी पत्नी ऊषा वेंस और बच्चे भी साथ में ही मौजूद थे.
कुछ दिन पहले अए थे ऋषि सुनक

जेडी वेंस से पहले ब्रिटने के तात्कालिन प्रधानमंत्री ऋष सुनक भी अक्षरधाम मंदिर में आए थे, करीब डेढ़ साल पहले किए अपने दौरे में सुनक के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी थीं, इस दौरान इस दंपति ने स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन और पूजा आरती भी की थी. अक्षरधाम मंदिर भगवान स्वामी नारायण मंदिर है. 2005 में बने इस मंदिर में हर रोज देश-विदेश के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. हालांकि सोमवाह को ये मंदिर बंद रहता है, लेकिन सप्ताह के 6 दिन मंदिर को सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक भक्तों के लिए खोला जाता है.