उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से मुलाकात की. इस दौरान उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. दरअसल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ बास्केटबॉल और फुटबॉल खेला. खेल के साथ ही वो बच्चों से हंसी ठिठोली भी करते नजर आए.

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मैंने यहां विद्यार्थियों से बात की है. उनकी खेल गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली है. बता दें कि सीएम धामी दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत नैनीताल में हैं, जहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला है.

सीएम धामी सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्होंने स्थानीय नागरिक और पर्यटकों से बातचीत की और हालचाल जाना. इस दौरान सीएम एक चाय की दुकान पर भी पहुंचे. जहां वह चाय बनाते हुए देखे गए. चाय की दुकान पर सीएम धामी ने खुद चाय भी पी और सहयोगियों, स्टाफ को भी पिलाया.

साथ ही वह नैनीताल स्थित डीसा मैदान पर भी पहुंचे और खिलाड़ियों के साथ बास्केटबॉल खेला. सीएम ने इस दौरान नैनिताल को रेसिंग ट्रैक, हॉकी एस्ट्रोटर्फ सहित विभिन्न सुविधा दिलाने की मांग की.
