उत्तराखंड में अवैध मदरसों की उलटी गिनती शुरू, आधा दर्जन बिल्डिंग सील, छापेमारी जारी

Rahul Jadaun 13 Apr 2025 05:06: PM 1 Mins
उत्तराखंड में अवैध मदरसों की उलटी गिनती शुरू, आधा दर्जन बिल्डिंग सील, छापेमारी जारी

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में हैं, कई दिनों से लगातार अवैध मदरसों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है. अब इसी कड़ी में हद्वानी के बनभूलपुरा इलाके में भी धामी सरकार की तरफ से ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई की गई है. इसी कार्रवाई में 6 मदरसों को सील किया गया है. इसके अलावा कई और जगहों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है.

लगतार मिल रही थी शिकायत

दरअसल इन अवैध मदरसों के खिलाफ सरकार को शिकायत भी मिली थी, जिसके बाद ये छापामार कार्रवाई की गई. छापे के दौरान प्रशासन को इन मदरसों में कई मानकों का उल्लंघन होता हुआ मिला. यहां ना तो सरकार से मान्यता ली गई थी, और इसके अलावा सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों का भी गंभीर उल्लंघन हो पाया गया है. कार्रवाई के दौरान इस इलाक में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया. ताकि किसी भी हालात से निपटा जा सके. ये सभी अवैध मदरसे बिना मान्यता के घनी आबादी वाले इलाके में संचालित किये जा रहे थे, बड़ी बात ये है कि इन्हें कई सालों से चलाया जा रहा था.

अब तक 6 मदरसे सील, कार्रवाई जारी

बनभूलपुरा जैसे घनी आबादी में चलाए जा रहे इन अवैध मदरसों पर एक्शन जारी है, रविवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई में 6 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है. अपर जिलाधिकारी विवेक राय के अनुसार इन मदरसों के पास किसी भी तरह की कोई मान्यता नहीं थी. यहां तक कि इन मदरसों में बच्चों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था भी नहीं थी, ना शौचालय और ना ही किसी तरह की कोई साफ सफाई थी, सुरक्षा कि लिहाज से एक सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे थे.

कई मदरसे, मस्जिदों में ही चल रहे थे

इस पूरे एक्शन के दौरान ये खुलासा भी हुआ है कि, कुछ मदरसे तो मस्जिद के अंदर ही संचालित के जा रहे थे. जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है. प्रशासन ने इन मामलों को गंभीरता से लिया है, और इन अवैध मदरसों के खिलाफ जांच कके इन्हें सील किया है.

uttrakhand goverment pushkar singh dhami madrasas sealed in haldwani investigation of banbhulpura madrasa

Recent News