Vaibhav Suryavanshi : वैभव का तूफान, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मचाई तबाही, सारे महारिकॉर्ड हुए धरासाई

Global Bharat 27 May 2026 08:56: PM 1 Mins
Vaibhav Suryavanshi : वैभव का तूफान, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मचाई तबाही, सारे महारिकॉर्ड हुए धरासाई

RR Vs SRH : भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी को लेकर चर्चा में हैं. क्रिकेट जगत में तेजी से उभर रहे इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल के एलिमेटर मैच में महज़ 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर तहलका मचा दिया. उनकी इस तूफानी पारी में 12 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 500 के आसपास पहुंच गया.

वैभव सूर्यवंशी की यह पारी अब तक की सबसे विस्फोटक पारियों में गिनी जा रही है. मैदान पर उतरते ही उन्होंने विरोधी गेंदबाज़ों पर हमला बोल दिया और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. खास बात यह रही कि उन्होंने हर तरफ शॉट लगाए और दर्शकों को लगातार रोमांचित किया. उनकी बल्लेबाज़ी देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस भी हैरान रह गए.

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं. कम उम्र में जिस तरह का आत्मविश्वास और आक्रामक खेल उन्होंने दिखाया है, वह बेहद खास माना जा रहा है.

 सोशल मीडिया पर भी उनकी इस पारी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उन्हें भविष्य का बड़ा मैच विनर बता रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी की पहली से राजस्थान विशालकाय स्कोर की ओर बढ़ रही है.

Vaibhav Suryavanshi Explosive Innings 29 Ball 97 Runs Cricket News Young Indian Cricketer

Description of the author

Recent News