वाराणसी में बुलडोजर देखकर खुद मस्जिद तोड़ने लगें मुसलमान, 5 मस्जिद हुई ध्वस्त

Global Bharat 01 Jul 2026 11:47: PM 1 Mins
वाराणसी में बुलडोजर देखकर खुद मस्जिद तोड़ने लगें मुसलमान, 5 मस्जिद हुई ध्वस्त

Varanasi News : वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली. परियोजना के दायरे में आने वाले छह धार्मिक स्थलों में से पांच पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. खास बात यह रही कि संबंधित प्रबंधन समितियों की सहमति से ध्वस्तीकरण का कार्य कराया जा रहा है.

सुबह से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान सबसे पहले मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद में प्रक्रिया शुरू हुई. ध्वस्तीकरण के बीच दोपहर में नमाजियों ने यहां आखिरी नमाज अदा की, इसके बाद अन्य चिन्हित धार्मिक स्थलों पर भी चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई आगे बढ़ाई गई. प्रशासन के अनुसार दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना में कुल 181 मकान और छह धार्मिक स्थल प्रभावित हैं. जिन धार्मिक स्थलों को परियोजना के लिए चिन्हित किया गया है, उनमें लंगड़ा हाफिज मस्जिद, मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद, संगमरमर मस्जिद, अली रज़ा खान मस्जिद, निसारन मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद शामिल हैं.

अधिकारियों का कहना है कि इन स्थलों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और आपसी सहमति के बाद कार्रवाई की जा रही है. परियोजना पूरी होने के बाद दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है. फिलहाल पांच धार्मिक स्थलों पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि अंतिम छोर पर स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Varanasi Dalmandi Road Widening Dalmandi Demolition Varanasi Mosque Demolition Dalmandi Road Expansion Project Varanasi Administration Action

Description of the author

Recent News